Google का Read Along ऐप्लिकेशन
कामयाबी की कहानियाँ
Link to Youtube Video (visible only when JS is disabled)
रिपोर्ट
हमारे पार्टनर
Google Classroom में Read Along
पहले से मौजूद लाइब्रेरी ऐक्सेस करें
अपना कॉन्टेंट बनाएँ और उसे अपलोड करें
रीयल-टाइम में पढ़ने में मदद करें
छात्र-छात्रा की प्रोग्रेस के बारे में अहम जानकारी पाएँ
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
हाँ, Read Along का मोबाइल ऐप्लिकेशन और वेब वर्शन बिना किसी शुल्क के इस्तेमाल किया जा सकता है। Google Classroom में Read Along की सुविधा, शिक्षण संस्थानों के लिए बिना किसी शुल्क के उपलब्ध है। यह सुविधा, Google Workspace for Education Fundamentals के साथ मिलती है।
Read Along का मोबाइल ऐप्लिकेशन, Android फ़ोन के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा, वेब वर्शन को किसी भी डिवाइस से इस्तेमाल किया जा सकता है। Android ऐप्लिकेशन, कम क़ीमत वाले स्मार्टफ़ोन पर अच्छी तरह से काम करता है और इसके लिए ज़्यादा बैंडविथ की ज़रूरत नहीं है। साथ ही, Android ऐप्लिकेशन ऑफ़लाइन भी काम करता है।
Android पर Read Along मोबाइल ऐप्लिकेशन में एक साथ कई उपयोगकर्ता अपनी प्रोफ़ाइल बना सकते हैं। यह सुविधा तब बहुत काम आती है, जब परिवार के कई सदस्य एक ही मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करते हैं। ज़्यादा जानें।
जब छात्र-छात्राएँ तेज़ आवाज़ में पढ़ते हैं, तो उनकी आवाज़ का डेटा मुख्य रूप से उनके डिवाइस में ही प्रोसेस किया जाता है। इसे Google के साथ शेयर नहीं किया जाता। कुछ मामलों में, आवाज़ के डेटा को कुछ समय के लिए Google के सर्वर पर भेजा जाता है, ताकि रीयल-टाइम में बोली की पहचान की जा सके। प्रोसेसिंग के बाद, आवाज़ के डेटा को स्टोर नहीं किया जाता। Read Along का इस्तेमाल साइन इन किए बिना किया जा सकता है। साथ ही, जगह की जानकारी या संपर्क जानकारी देना ज़रूरी नहीं है।